DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंगला मांझी महाविद्यालय में रजत जयंती वर्ष संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

डौंडी- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- “छत्तीसगढ़ राज्य 25 वर्ष पूर्ण कर गौरवपूर्ण रजत जयंती मना रहा है।” उन्होंने राज्य के संसाधनों, विकास की यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “विकसित भारत 2047” विजन डॉक्यूमेंट की चर्चा करते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण, संस्कृति संवर्धन और समाज निर्माण में भागीदारी की अपील की। देशमुख ने डौंडी क्षेत्र में छात्राओं की संख्या पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि- “90% छात्राएं होना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान की सच्ची सफलता है।” विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने कहा कि- “छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जिसे ‘महतारी’ कहकर संबोधित किया जाता है।” छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष, अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा- “छत्तीसगढ़ की यात्रा शोषण से स्वाभिमान तक की यात्रा रही है।” प्राचार्य योगेंद्र साहू ने अपने पिता की शिक्षकीय परंपरा का उदाहरण देते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और सतत विकास की दिशा में प्रयासरत रहने का संदेश दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 विजन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रस्तुत “विकसित छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” डॉक्यूमेंट की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अजय चौहान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, सोमेश सोरी जिला मंत्री, मनीष झा जिला सह कोषाध्यक्ष, मोहंतीन बाई चौरका नगर पंचायत अध्यक्ष, मुकेश कौडो जनपद पंचायत अध्यक्ष, भोलाराम नेताम जनपद उपाध्यक्ष, संजीव मानकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कमल पनपालिया – जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, रुपेश नायक मंडल अध्यक्ष, इंछा राम साहू मंडल महामंत्री मौजूद थे।

You cannot copy content of this page