DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक के 237 विद्यालयों में मनाया गया “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव”

गुरूर– विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला 137, उच्च प्राथमिक शाला 68 एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी 32 ,कुल 237 विद्यालयों में “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” मनाया गया। छ.ग. राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शालाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पुस्तक वाचन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, शालाओं के सभी शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व समस्त सदस्यों तथा जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। छात्र-छात्राओं द्वारा पुस्तक वाचन में छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित विभिन्न पुस्तकों का वाचन कराया गया। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्पीड रीडिंग / दीवार पत्रिका का विमोचन, एलुमनी मीट, वाचन प्रतियोगिता / व्यावसायिक कौशल विकास, निबंध इतिहास लेखन, भाषण प्रतियोगिता, मेरे सपनों का स्कूल आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page