DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संभाग स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए डौंडीलोहारा के बच्चे

डौंडीलोहारा– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा के विद्यार्थी जिला कार्यक्रम प्रभारी हेमंत साहू के नेतृत्व एवम व्याख्याता प्रदीप कुमार मेश्राम और राज्यपाल पुरुस्कार 2025 पुरस्कृत व्याख्याता सुश्री एनुका शार्वा के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वादविवाद प्रतियोगिता एस एन जी विद्या भवन सेक्टर 4 भिलाई में जिले की टीम की तरफ से सम्मिलित हुए। जहां विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग की 21 टीमों में पांचवा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के रूप में 3000 रुपए की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर , दुर्ग नगर निगम के महापौर अलका बाघमार , जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, जिला नोडल साक्षरता मिशन दुर्ग उपस्थित थे। सभी प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके मार्गदर्शन टीम को विद्यालय के प्रबंधकार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष लीलेंद्र सिन्हा , समस्त सदस्य, संस्था प्रभारी आर एल तारम, एल के ठाकुर, आर एस देशमुख, डी आर साहू , वीरेंद्र कुमार भंडारी, एस वैदे, पुष्पा कटेंद्र, छाया नंदा, रीना मंडल, डुप्ले साहू, आर एन योगी, अविनाश कुमार साहू, तेजेश्वरी साहू, लवण साहू, भूपेंद्र पटेल, हेमपुष्पा नाईक,राकेश कोठारी, वीरेंद्र नायक,सौरभ शर्मा, सूर्योदय मानिकपुरी , कपिल पटेल,तिलेश्वरी परतेती ,ईश्वरी ठाकुर, निधि यादव सहित समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page