DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने तान्दुला डैम जाकर किया जल सत्याग्रह

बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। हड़ताल के 23 वे दिन कर्मचारियों ने तांदुला डैम में जल सत्याग्रह और नारेबाजी किया। इसी क्रम में राज्य भर में एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा जल सत्याग्रह का कार्यक्रम किया गया और अब कर्मचारियों द्वारा विभिन्न संघ समुदाय महासंघ से भी समर्थन प्राप्त किया जा रहा है। धरना स्थल पर ओबीसी महासंघ और प्रांत ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण रायपुर द्वारा समर्थन प्रदान किया गया। कर्मचारी द्वारा आगामी नीतियों के तहत 10 सितंबर 2025 को बस स्टैंड बालोद से जिला भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली का निर्णय लिया गया है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में वादा किया था कि 100 दिन में कमेटी का गठन कर कर्मचारियों की समस्या का निराकरण कर नियमित किया जाएगा परंतु 20 माह से अधिक का समय गुजर गया जिस पर सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार पी द्वारा भी छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ को समर्थन प्रदान किया गया और इनके द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी को पत्र लिखा गया।सांसद विजय बघेल के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा भी NHM कर्मचारियों की मांग जायज बताते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता और जरूरत पड़ने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी बात करने की बात कही। हड़ताल में जिला अध्यक्ष खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य , डॉ डॉली शिवांगी साहू,झरना नामदेव, दिनेश्वरी पटेल, किरण, लोकेश वर्मा ,लोकेंद्र ,रोहित ,राहुल, तोष, रश्मि, रविकांत, अनीता, दुष्यंत, योगेश, मुकेश, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page