DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनातन संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रही छत्रपति शिवाजी महाराज गणेश उत्सव समिति टेकापार

किया गया गणपति का विसर्जन, गणेश पक्ष में रोज सुबह शाम वैदिक मंत्रों द्वारा गणेश जी की आरती में सनातन धर्म की बिगुल बजाई जाती थी..

बालोद। 11 दिनों की आराधना के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज गणेश उत्सव समिति” टेकापार के युवाओं ने तालाब में गणपति जी का विसर्जन किया । इस मौके पर युवाओं ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे प्रेरणा स्त्रोत है इसलिए हमारे समिति का नाम उनके नाम पर रखा गया है। समिति द्वारा विगत दो वर्षों से गणपति विराजित करते आ रहे हैं। बाल गंगाधर तिलक जी ने जो इतिहास में युवाओं एवं हिंदुओं को एकत्रित करने के लिए जो बीज बोया था आज वह वट वृक्ष के समान फैल गया है, जिसमें हम एक डाल का कार्य कर रहे हैं। युवाओं ने बताया छत्रपति शिवाजी महाराज गणेश उत्सव समिति ने युवाओं को संगठन में जोड़ने का कार्य किया है। गणेश पक्ष में रोज सुबह शाम वैदिक मंत्रों द्वारा गणेश जी की आरती में सनातन धर्म की बिगुल बजाई जाती थी। छोटे-छोटे बच्चों को हमारे समिति में स्थान देकर शुरू से सनातन धर्म के प्रति झुकाव और धर्म के लिए संस्कार सिखाए जाते रहे ताकि वह बड़े होकर वे सनातन धर्म के जड़ से जुड़े रहे।

पूरे मोहल्ले द्वारा एकत्रित होकर आरती की जाती थी और सनातन धर्म का जोर-जोर से प्रचार प्रसार किया गया। सनातन धर्म को आगे बढ़ाना एवं युवाओं को संगठित कर हिंदुओं में हिंदुत्व की भावना को मन में विराजमान करना ही प्रमुख हमारा उद्देश्य रहा। समिति के युवाओं ने सभी गणेश समितियों से भी निवेदन भी किया है कि आप सभी भी अपनी समितियों में नाच- गाना को कम मान्यता देकर सनातन धर्म के विस्तार में ज्यादा से ज्यादा योगदान दें।

You cannot copy content of this page