DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लावारिस जानवरों से किसान हुए परेशान, थाने तक पहुंचा मामला

गुरुर । गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनोरा में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां के पीड़ित किसानों और ग्राम विकास समिति के लोगों ने गुरुर थाने पहुंचकर लावारिस जानवरों से हो रहे नुकसान से राहत दिलवाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। किसानों का कहना है कि लगभग 40 से 45 की संख्या में लावारिस जानवर उनके खेतों में आते हैं और फसल को क्षति पहुंच कर परेशान करते हैं। जिससे ग्रामीण काफी चिंतित हैं। इसको लेकर पुलिस थाने में गुहार लगाते हुए थाना प्रभारी से उचित मार्गदर्शन और कार्यवाही की मांग की गई है। मांग करने वालों में ग्राम विकास समिति धनोरा के अध्यक्ष मोहनलाल साहू, सचिव मनमोहन साहू, प्रद्युमन, बुद्धदेव साहू, लक्ष्मण कलिहारी, लोकेंद्र यादव, विष्णु राम सहित सरपंच सुमन साहू आदि शामिल है।

You cannot copy content of this page