DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद में हुआ विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

गुरुर। सोमवार को संचनालय आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में गुरुर विकासखंड के ग्राम सनौद में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक श्री धन्वंतरि की पूजन अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू बालोद, जनपद सदस्य आशीष साहू ,सरपंच डीगेश्वर नाथ ठाकुर, मुकेश सोनबेर, प्रेम साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी अशोक साहू ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आयुर्वेद के माध्यम से आम लोगों को बीमारी के लिए निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।सभी डाक्टरों को बधाई दी। सरपंच दिगेश्वर नाथ ठाकुर ने अपने उद्बोधन में आज के परिवेश में आयुर्वेद चिकित्सा के उपयोग एवं निरापद भाव के बारे में विस्तृत से बताया ।डॉक्टर शैलेंद्र स्वर्णकार द्वारा कार्यक्रम का मंच संचालन कर आयुष विभाग बालोद में संचालित सभी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर में रक्त शर्करा हीमोग्लोबिन सिकलिंग जांच सुविधा एवं नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रही ।शिविर में वात रोग उदार रोग चर्म रोग स्त्री रोग शिशु रोगमाइग्रेन नेत्र रोग दंत रोग मुख्य रोग कारण रोग सर्दी खांसी उच्च रक्तचाप मधुमेह ज्वर दूर बाल्य अनिद्रा एलर्जी थायराइड एवं मौसम से होने वाले रोगों का परीक्षण कर कुल 327 मरीज को निशुल्क आयुष की औषधियां प्रदान की गई। शिविर में 118 लोगों का रक्त शर्करा जांच 95 लोगों का हीमोग्लोबिन जांच एवं 12 लोगों के सिकलिंग जांच किए गए तथा 64 लोगों का नेत्र जांच शिविर में किया गया। उक्त जानकारी शिविर प्रभारी डॉक्टर ऋषि कुमार नेताम ने दी। उपरोक्त शिविर में जिला बालोद के डॉ सुखनंदन बंजारे, डॉ गुरुदयाल साहू ,डॉ शैलेंद्र कुमार स्वर्णकार ,डॉक्टर प्रियंका ठाकुर, डॉ मुस्कान, डॉ केशु साहू, फार्मासिस्ट अरुण कुमार साहू, तेमान लाल साहू, नरेश कुमार भुवारे ,यशवंत सिंह साहू, परमेश्वर प्रसाद ,साहू, तथा एवं औषधालय सेवक बिरजू राम कुंजम, रोशन लाल चंद्राकार, श्रीमती किरण साहू नीलकमल टंडन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page