DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दर्रा में गणेश के साथ हुआ भोजली का भी विसर्जन

गुरुर। ग्राम दर्रा में रविवार को धूमधाम से गणेश विसर्जन एवं भोजली विसर्जन किया गया। जिसमें विश्वकर्मा समाज द्वारा सिर पर भोजली कलश धारण कर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें ढोल बाजे के साथ नाचते झूमते बच्चों एवं युवाओं में उत्साह देखा गया वही ग्रामीणों ने भगवान गणेश भोजली की आरती पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि यह पांचवा वर्ष है, जहां प्रतिवर्ष भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर भोजली रखा जाता है। जहां विसर्जन के दिन शोभा यात्रा कर विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर सरिता विश्वकर्मा, गोपी, महेश्वरी, नीरज, पूजा, रामेश्वर, उमेश्वरी, हारमीन, दुर्गा, लोमीन, पवन ,गौरी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page