DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जेवरतला मुड़पार में टीनाशेड निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमि पूजन

गुरुर। रविवार को ग्राम पंचायत जेवरतला मुड़पार में टीनाशेड निर्माण कार्य 10 लाख रुपए का भूमि पूजन विधायक संगीता सिन्हा के कर-कमलो के द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर, ,टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि सरपंच डाडेसरा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू , महामंत्री सादिक अली, धनुष साहू, लिलेश्वरी साहू सरपंच जेवरतला मुड़पार, सेक्टर अध्यक्ष विवेकानंद साहू, बूथ अध्यक्ष डोमेन्द्र, मदन लाल साहू ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष मुड़पार, भेनुराम साहू उपाध्यक्ष ग्रामीण विकास समिति मुड़पार, महेंद्र कुमार गंगराले ग्रामीण विकास समिति सचिव मुड़पार, उपसरपंच एवं समस्त पंचगण जेवरतला मुड़पार की सहभागिता रही। उक्त कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में शेड निर्माण कार्य करना साँस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। जिससे आपके हर सुख- दुःख के कार्य चाहे कैसे भी मौसम रहे सरलता से संपन्न हो सके।गांव में विकास कार्य को होते देख ग्रामीण जन संतुष्ट नजर आए और विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किए।इस कार्यक्रम में गिरधारी लाल निषाद, डोमन लाल मंडावी, पुनारद राम साहू, तुलसीराम साहू, बाबूलाल साहू, वसंत कुमार उईके मनबोध साहू, अनुज राम साहू, धामन निषाद, यागवेंद्र साहू, युवराज उईके, श्रीमती नेमीन, रितु उईके,भुनेश्वरी, लोमीन बाई, बहरू राम विजय कुमार, दिनेश्वर, धीरपाल, तेजराम, डोमन लाल, अन्य ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page