DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बासिन में टीन शेड का हुआ भूमि पूजन,दुकान का हुआ लोकार्पण

गुरुर । ग्राम पंचायत बासिन में बाजार चौक के पास टीना शेड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए का भूमि पूजन एवं सार्वजनिक शौचालय परिसर सह दुकान लागत 4.50 लाख रुपए का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा किया गया। जिसमें तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर,टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि सरपंच डांडेसरा, तोषण साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री सादिक अली , राजश्री क्षत्रिय उपाध्यक्ष महिला ब्लॉक काँग्रेस गुरूर, छगनलाल गजपाल सरपंच बासिन, मेघु राम साहू , शिवलाल गजपाल ग्राम पटेल, डोमेन्द्र साहू सेक्टर अध्यक्ष खुलेश्वर निषाद बूथ अध्यक्ष की सहभागिता रही। सचिव पुरन मटियारा और रोजगार सहायक गुलशन निषाद के द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुकान परिसर से लोगों को स्व रोजगार मिलेगा और पंचायत की आय भी बढ़ेगी। आगे पूर्व गृहमंत्री को याद करते हुये विधायक ने कहा कि हम जब भी पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के पास कोई काम लेके जाते थे तो तत्काल उस काम का परमिशन और बजट पास हो जाता था। लेकिन अभी समय लगता है। विधायक ने शिव मंदिर तक सी सी रोड निर्माण का वादा भी ग्रामीणों से किया ताकि लोगों को मंदिर में जाकर पूजा करने मे कोई दिक्कत न हो। गांव में हो रहे विकास कार्यो को देखकर बासिन के ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम में कोमल हिरवानी, उमेश कुमार साहू, देवधर निषाद अध्यक्ष निषाद समाज बासिन, शत्रुघन निषाद , सियाराम साहू , निरंजन राम साहू अध्यक्ष ग्रामीण विकास समिति बासिन अन्य ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के कार्यकर्ता गण भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page