DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पलारी वासियों ने की डॉक्टर सुनील देवांगन की पदस्थापना यथावत रखने की मांग, आंदोलन की भी दी गई है चेतावनी

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। जिलाधीश के नाम ज्ञापन देते हुए नगर पंचायत पलारी के नागरिकों ने डॉ सुनील कुमार देवांगन ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आर.एम.ए.) की पदस्थापना यथावत रखने की मांग की गई है। नागरिकों का कहना है कि चिकित्सक श्री सुनील कुमार देवांगन ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आर.एम.ए.) के पद पर विगत सन् 2013 से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पलारी वि. खं. गुरुर, जिला-बालोद (छ.ग.) में निरंतर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं, उनका कार्य व्यवहार, कार्यशैली, कार्य अनुभव उत्तम एवं अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ है। वे हमेशा समय पर अस्पताल में उपस्थित रहते हैं तथा मुख्यालय में निवासरत है। हम समस्त नगरवासी इनके कार्यव्यवहार, कार्यअनुभव से संतुष्ट हैं। सभी नगरवासी श्री सुनील कुमार देवांगन की पदस्थापना यथावत रखें जाने कलेक्टर से अनुरोध करते हैं, एवं समस्त नगरवासी एक अतिरिक्त चिकित्सक (एम.बी.बी.एस.) की मांग करते हैं। सुनील कुमार देवांगन की पदस्थापना यथावत नहीं किये जाने की स्थिति में नगरवासी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। यानेश कुमार साहू, लक्ष्मीकांत साहू, ओम प्रकाश साहू, गजेंद्र, योगेश्वर आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page