DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को, गोरकापार में दी गई लोगों को जानकारी

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अन्तर्गत जिला न्यायाधीश बालोद श्याम लाल नवरत्न अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में एवं तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष प्रशांत कुमार देवांगन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में 13/09/2025 को होने वाले नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए तहसील गुण्डरदेही के ग्राम कोटवार के द्वारा मुनादी कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम से लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पैरालीगल वालंटियर देवेंद्र कुमार साहू ने बताया इसी क्रम में दिनांक 06/09/2025 को ग्राम गोरकापार में महिला मजदूरों को विधिक जागरूकता शिविर में विधिक जानकारी दी गई। जिसमें 13/09/2025 को होने वाले नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता , पीड़ित क्षतिपूर्ति, इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page