DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा.प्रा.शाला-बरहीपारा में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, संकुल-बरही, विकास खंड एवं जिला -बालोद में ग्रामीणों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका पुष्पलता साहू ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद, दार्शनिक,भारत रत्न एवं द्वितीय राष्ट्रपति के साथ ही शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके जन्मदिन 5सितम्बर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुमारी द्रोणा कक्षा 4थी ने भी शिक्षक की महत्ता पर भाषण दिया और गुरु को सर्वोच्च स्थान बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दुलेश्वरी कुंजाम ने बताया कि गुरु (शिक्षक) का पद सम्मानिय होता है। हमे गुरुजनो का आदर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती जानकी बाई कुंजाम ने भी शिक्षक को सड़क के समान बताया।जो बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अंतर्गत बच्चों ने ग्रामीणो के समक्ष प्रयोग प्रदर्शन अवधारणा के अंतर्गत स्थानिय उपलब्ध वस्तुओं से माडल निर्माण कर प्रदर्शन किया और भाग के गणितिय अवधारणा को चैतन्य कुमार, लीना सलाम, द्रोणा एवं जमुना ने प्रदर्शन कर दिखाया। जिसमें प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को शिक्षिका पुष्पलता साहू एवं ग्रामीणो ने कापी पेन भेंट कर पुरस्कृत किया। शिक्षक दिवस समारोह में सहायक शिक्षिका पुष्पलता साहू का ग्रामीणो ने अभिनंदन उपहार भेंट कर सम्मानित किया।जो कि शिक्षिका के लिए बहुत ही खुशी और गर्व का पल रहा।

शिक्षिका ने कहा कि छोटे से गांव के छोटे छोटे बच्चे अपनी परिश्रम और लगन से गरिमा पूर्ण ढंग से कार्य कर रहे हैं।हमतो इनकी प्रतिभा को सामने लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन गणेश विसर्जन और बोलो भाई कितने खेल के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा सलाम, श्रीमती सरिता कुंजाम, श्रीमती अलसो बाई, श्रीमती पेमिन कुंजाम, श्रीमती गंगा सलाम, श्रीमती उषा सलाम,अमन, वेदिका, हर्षिता,छाया,टुमेश्वरी,डाली,शिवा, महेंद्र,धासिका,हेयांश एवं मनीष का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page