DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेमसिंह साहू व्याख्याता का राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए हुए चयनित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2025 का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर के दरबार हॉल में किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई अधिकारी और गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए कुल 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा की है। जिसमें बालोद जिले से श्री नेमसिंह साहू व्याख्याता, और श्री खेमंत साहू शिक्षक का चयन आगामी वर्ष के लिए किया गया है। नेमसिंह साहू जी का मूलतः बालोद जिले के ग्राम बड़गांव के रहने वाले है और वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में व्याख्याता रसायन के पद पर पदस्थ हैं। वे शिक्षकीय जीवन में अपने निष्ठा ,कर्तव्य परायणता और सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। ये वही शिक्षक हैं जिनके बारे में हमने शिक्षक दिवस पर विशेष खबर प्रकाशित की थी। ज्ञात हो कि अपने 17 वर्षों के अध्यापन काल में उन्होंने निरंतर वि‌द्यार्थियों की शिक्षा में नवाचार का अभूतपूर्व प्रयोग करते हुए उनके ज्ञान कौशल को बढ़ाने हेतु मार्ग प्रशस्त किया है। इसमें से 11 वर्षो से भी अधिक का समय अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में अपनी सेवाएं दी है, कोरोना जैसे भीषण महामारी के दौर में भी ऑनलाइन व वर्चुअल पद्धति से शिक्षा के माध्यम से छात्रों से हमेशा जुड़े रहे है। स्काउटिंग गाइडिंग से भी छात्रों को जोड़ा और उनका सफल मार्गदर्शन किया। स्काउट के क्षेत्र में कई विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत करवाने में इनकी महती भूमिका रही है। विभिन्न ऑनलाइन व ऑफ़लाइन प्रतियोगिता व सेवा कार्यक्रमों से जुड़कर सफलता हासिल की है ।साथ ही इंस्पायर अवार्ड में छात्रों को निरंतर नामित किया तथा संभाग स्तर तक ले जाने में सफल हुए। प्रारंभ से ही प्रयोगशाला, स्काउट, ऊर्जा क्लब, विज्ञान क्लब, इको क्लब, युवा संसद , कला महोत्सव, छात्र परिषद् सहित अन्य गतिविधियों के प्रभारी के दायित्व का भलीभांति निर्वहन किया है तथा शाला में समय समय पर संचालित होने वाले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका रही है, विज्ञान मॉडल निर्माण सहित अन्य संस्थागत कार्यों में पूर्ण सहयोग कर अपने कर्तव्य का भलीभांति निर्वहन किया है। शाला में शिक्षक की कमी को देखते हुए उनके द्वारा स्वयं रसायन विषय के व्याख्याता होने के बाद भी 10 वी बोर्ड के विषय हिन्दी का भी अध्यापन कार्य किया जाता है। शाला व पद के दायित्वों के प्रति भी उनकी निष्ठा अनुकरणीय है। वे निष्ठावान, कार्य के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाते है। स्कूल के प्राचार्य भी उनकी शिक्षक के रूप में उनकी निष्ठा, कर्तव्य परायणता व सेवभाव की सराहना करते हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025-26 के लिए चयनित होने कलेक्टर बालोद दिव्या उमेश मिश्रा ,भारत स्काउट्स गाइड्स जिला बालोद के जिला मुख्य आयुक्त जनसेवक राकेश यादव , जिला शिक्षा अधिकारी बालोद वाई डी साहू , शाला के प्राचार्य अरुण कुमार साहू , डीपी कोसरे जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा,जिला सचिव केएल गजेन्द्र, डीओसी प्रेमलता चंद्राकर , जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों, विकासखंड सचिव, संयुक्त सचिव, शाला के समस्त स्टॉफ, पालकों इष्टमित्रो, परिवारिक सदस्यों , छात्रों के साथ जुड़े हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।

You cannot copy content of this page