स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल



डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने पाटन रेस्ट हॉउस में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू के नेतृत्व में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पाटन आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा युक्तियुक्तकरण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, शनिवार को प्रातः कालीन स्कूल लगाने का आदेश शीघ्र जारी करने के विषय पर सकारात्मक चर्चा किया गया। माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री जी के द्वारा समस्त मांगो पर अति शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया एवं प्रतिनिधि मंडल को मिलकर अच्छे से चर्चा करने हेतु कहा है। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप देवेंद्र हरमुख, कृष्ण कुमार वर्मा, छबिलाल साहू, चेतन परिहार, गिरवर निर्मलकर, विजय साहू, खेमलाल ठाकुर ,राजकुमार बघेल,अभिषेक वर्मा,खिलेश वर्मा, टेकेश्वर प्रसाद यदु, चन्द्रशेखर साहू,अंकेश महिपाल,देवनारायण बघेल,चंद्रप्रकाश ध्रुव,खेलावन कुर्रे,यादराम साहू आदि उपस्थित थे

You cannot copy content of this page