DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो गैलरी: मोंगरी में नम आखों से गणपति बप्पा को दी गई विदाई,,विसर्जन शोभायात्रा निकली

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। बुद्धि के देवता श्री गजानन महाराज श्री गणपति बप्पा को नम आखों से अंतिम विदाई दी। ग्राम मोंगरी में श्री गणेश उत्सव समिति सुभाष चौक के सदस्यों द्वारा गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने ट्रेक्टर की माध्यम से बाजे गाजे से झूमते गाते “गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ”की जयकारे लगाते हुए तालाब मे विसर्जित की गई। इस अवसर पर समिति के तामेश्वर साहू,लुकेश यादव बालकिशन निषाद, टामन साहू सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे । इसी तरह ग्राम भोइनापार के कर्मा भवन के पास विराजित गणेश प्रतिमा विराजित हुई थी। साथ ही ग्राम मोंगरी, सलौनी, परसाही, पैरी, खपरी, मनौद सहित आसपास के ग्रामो में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।

You cannot copy content of this page