DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तावित हड़ताल चर्चा उपरांत स्थगित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।आदिवासी विकास विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की समस्याओं का निराकरण नहीं किये जाने के कारण आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तावित 8 सितंबर 2025 के हड़ताल को स्थगित किया गया है। चुंकि दिनांक 4 सितंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी(रा.) श्री नूतन सिंह कंवर की अध्यक्षता में, तहसीलदार बालोद और सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह कंवर के समझ चर्चा हेतू बुलाया गया था। जिसमें कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार साहू एवं संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिती में कर्मचारियों की समस्याओ को अधिकारियों के समझ सभी मुद्दों को प्राथमिकता से रखा गया। जिस पर सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह कंवर ने सभी समस्याओं निराकरण के लिए आदेश जारी करने का मौखिक आश्वासन दिया और उक्त दिवस के बाद अवकाश रहने के वजह से आदेश जारी नही हो पाया लेकिन 8 सितंबर को आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

You cannot copy content of this page