DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइडिंग के क्षेत्र में सेवा की मिसाल बनी तनूजा बंजारे, उनके नेतृत्व में कई बच्चे भी पा चुके हैं राज्यपाल पुरस्कार

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।श्रीमती तनुजा बंजारे (गाईड कैप्टन) वर्तमान में प्रधान पाठक, शा. कन्या आश्रम प्राथमिक शाला डौंडी, विकास खंड डौंडी, जिला बालोद में पदस्थ हैं। भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स जिला बालोद के डौंडी की शिक्षक श्रीमती तनुजा बंजारे ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 गाईड को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र परीक्षा में शामिल कर सफलता दिलाने में सहायता की। साथ ही एक लीडर प्रशिक्षक के रूप में अप्रैल में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में स्पेशल कोर्स प्राथमिक उपचार विषय में एक सहायक प्रशिक्षक के रूप में एवम् राज्य स्तरीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर जिला नारायणपुर, एवम् जिला रायपुर में, साथ ही जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद में , जिला स्तरीय तृतीय सोपान सामुदायिक भवन डौंडी में,एक प्रशिक्षक के रूप में योगदान रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तरीय डायमंड जुबली जंबूरी त्रिचि तिरुचिरापल्ली,तमिलनाडु में आयोजित हुई। जिसमें राज्य प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शनी एवम् स्टेट डे के दिन छत्तीसगढ़ी विवाह का प्रदर्शनी के रूप में मंचन प्रभार का दायित्व का निर्वहन किया एवम् छत्तीसगढ़ राज्य को द्वितीय स्थान पर पहुंचाने में योगदान दिया। 7 जुलाई 2025 को राज्य स्तरीय स्काउट गाईड छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत साल्हाइटोला में 200 पौधा रोपण कर पौधों को सुरक्षित रखने हेतु कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें जिला के सभी स्काउटर गाइडर जिला बालोद पदाधिकारी, स्थानीय निकाय जनपद पंचायत डौंडी, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष समस्त गणमान्य नागरिकों के साथ आयोजन कराने में प्रभारी के रूप में योगदान दिया। व्यापारी संघ डौंडी के साथ मिलकर विकास खंड डौंडी के स्काउट गाइड ऑपरेश सिंदूर के सफलता के सम्मान पर आयोजन तिरंगा रैली का आयोजन में शामिल हुए। साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘ घर घर स्वच्छता, घर घर तिरंगा, ‘ रैली डौंडी नगर में विकास खंड के स्काउट गाईड को शामिल करते हुए जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश का आयोजन भी किया गया।

विकास खंड स्तरीय डौंडी में विभिन्न सेवा कार्य जैसे सड़क सुरक्षा, गर्मी के दिनों माह अप्रैल मई में एक माह तक प्याऊ घर सेवा , लोकसभा चुनाव, नगरीय निकायों, पंचायत आदि चुनाव में पानी पिलाना, निःसक्त जनो को स्थल तक पहुंचाने में, सामुदायिक सेवा गौशाला आवारी नाला में सेवा कार्य , एड्स दिवस पर सामुदायिक केंद्र डौंडी में फल वितरण कर जागरूकता संदेश दिया, विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को हाथ धुलाई का जागरूकता अभियान चलाया गया। वर्ड हाइजीन दिवस का आयोजन कर महिलाएं को स्वच्छता का संदेश बालोद रेल्वे स्टेशन बालोद में चलाया गया। आपदा प्रबंधन एवम् साहसिक शिविर के आयोजन नेशनल ऐडवेंचर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी में जिला बालोद के स्काउट गाईड को शामिल कराते हुए जिला प्रभारी का योगदान रहा। राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र परीक्षा बिलासपुर में सह परीक्षक का दायित्व का निर्वहन किया । जिला स्तरीय रक्तदान शिविर जिला चित्सालय बालोद में योगदान दिया गया। इस तरह अनेक गतिविधियों में उनका योगदान है। स्वयं सेवा कार्यों में तत्पर रहने के साथ ही अपने नेतृत्व में कई बच्चों को स्काउट गाइड से जोड़कर सेवा भावी बना चुके हैं । विभिन्न अवसरों पर स्वयं तनुजा बंजारे और उनके स्कूली बच्चे सेवा कार्य करते नजर आते हैं।

You cannot copy content of this page