DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर 3 महीने में करते हैं रक्तदान, दूसरों को जीवन देने में लाल रघुवीर सिंह को मिलती है खुशी, नेत्र और देहदान के लिए भी कर चुके हैं घोषणा

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।किसी को जिन्दगी देना जीवन का सबसे बड़ा सुख है, यह सोच बालोद ब्लॉक के ग्राम देवारभाट निवासी शिक्षक ( संकुल समन्वयक) लाल रघुवीर सिंह की है।हालाकि ये सुनकर किसी को भी आश्चर्य हो सकता है ,कि गांव में भी ऐसा भी आदमी है, जो एक दो नही पूरे 24 बार रक्तदान कर चुका है। इसे उन्होंने जीवन का उद्देश्य बना लिया है और अब वे दुसरो को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे है। ऐसे आदमी को बालोद सलाम करती है।लालरघुवीर सिंह ठाकुर द्वारा हर तीसरे माह में पिछले 24 बार रक्तदान देकर जरूरतमंदो को रक्त देकर उनकी अनमोल जिंदगी कों बचाया है। बालोद ब्लॉक के ग्राम देवारभाट के शिक्षक व समाज सेवी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (44) ने बताया कि 2017 से लगतार हर तीन माह में रक्त दान करते आ रहे है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान श्रेष्ठ दान व श्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्त दान करना चाहिए। उन्होने कहा कि रक्त का कोई भी विकल्प नही है, मानव शरीर से ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल रक्त की पूर्ती हो सकती है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नही आती, सभी स्वस्थ युवा को रक्तदान करना चाहिए। इसके पूर्व भी मरणोपरांत समाज हित में लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने 28 फ़रवरी 2022 को नेत्रदान जिला अस्पताल बालोद में पंजीयन (घोषणा) किया है और 7 मार्च 2022 को देहदान की घोषणा पत्र पंजीयन शरीर रचना विज्ञान विभाग पंडित जवाहर नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को भेज चुके है। श्री ठाकुर कम्प्यूटर एप्लीकेशन,आई टी आई ,एम. ए .हिंदी, एम ए राजनीति विज्ञान,एम ए समाजशास्त्र और डी. एड. तक पढ़े हुए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में ये हैं उनकी प्रमुख उपलब्धियां
 
1.मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान से 2024 -25 में , बालोद कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।

2.पढ़ाई तूहर दुआर शिक्षक सम्मान  2020, तत्कालीन कलेक्टर  श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिला स्तरीय सम्मान।

 3.पढ़ई तुहर दुआर 2.0 शिक्षक सम्मान 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह पर शिक्षक सम्मान।

4.2024 के लिए संपर्क फाउंडेशन संपर्क स्टार स्कूल छत्तीसगढ़ द्वारा बेस्ट संचालन के लिए प्राथमिक शाला धरमपुरा प्रधान पाठक को सम्मानित किया गया।

  1. शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण 14 अगस्त 2022 को NTCF अध्यक्ष बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक सम्मान।

6.11 सितम्बर 2022 को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण अध्यक्ष नावल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन गोंडवाना भवन दुर्ग में।

 7. विश्व शिक्षक दिवस पर  शिक्षक  सृजन  गौरव अलंकरण  नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा 9 अक्टुबर 2022 चारामा जिला कांकेर (छ ग) में।

8. श्री प्रजापति ब्रह्मकुमारी आमापारा बालोद द्वारा 5 सितम्बर 2022 को शिक्षाविदों का शिक्षक सम्मान।

  1. लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन प्रारंभिक भाषा शिक्षण एवं अकादमिक सहयोग प्रमाण पत्र नई दिल्ली 2019।

You cannot copy content of this page