DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका “प्रतिभा” में है कई प्रतिभाएं, बच्चों की पढ़ाई में करती है नवाचार तो कवयित्री के रूप में भी बना चुकी अपनी अलग पहचान

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के गोड़ेला स्थित गुरू बालक दास शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी अपनी हुनर और प्रतिभा के चलते अपनी विशेष पहचान बनाई हुई है। बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने के साथ-साथ स्वयं साहित्य, कविता रचना आदि में भी योगदान दे रही है। स्कूल में विविध गतिविधियों के आयोजन में शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी की विशेष भूमिका होती है। हाल ही में उनके नेतृत्व में सैनिक भाइयों के लिए सैकड़ो राखियां तैयार कर भेजी गई तो वहीं उनके द्वारा दिव्यांगता अधिकार अवसर आशा पुस्तिका के लेखन में भी योगदान दिया गया है। उक्त पुस्तिका के विमोचन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा प्रतिभा त्रिपाठी को लेखिका सम्मान मिला है। इस पुस्तक में दिव्यांगो के अधिकारों से परिचित कराया गया है। वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई द्वारा आयोजित क्रिएटिव लर्निंग प्रशिक्षण में भी प्रतिभा ने जिले से प्रतिनिधित्व किया है।

एनसीईआरटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली प्रतिभा स्कूली बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग है। साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी उनकी लेखनी की लोग सराहना करते हैं। उनकी रचनाएं कई जगह प्रकाशित होती आई है। स्कूल में बच्चों को वर्ली आर्ट और बंधनी प्रिंट सिखाया जाता है। सीसीआरटी ट्रेनिंग भी ले चुकी है।

फुल अटेंडेंस देने वाले बच्चों को करती हैं पुरस्कृत

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने, रोज स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने उनके द्वारा हर महीने फुल अटेंडेंस देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। नवीन पाठ्य पुस्तक कार्यशाला में कला विषय पर भी अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। साथ ही राज्य व जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर दायित्वो का भी निर्वहन कर रही है।

हर काम के लिए तत्पर रहने वाली प्रतिभा को मिले हैं कई सम्मान

उन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण (ज्ञानदीप पुरस्कार )भी मिल चुका है। नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भी उनके द्वारा भरा गया है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रही है। ज्ञानदीप पुरस्कार के अलावा उन्हें पिछले साल एनटीसीएफ से शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सहित गौरव सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। स्कूल में साबुन बैंक की स्थापना से स्वच्छता को बढ़ावा देने का प्रयास भी करती हैं। बच्चों व विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए यूट्यूब चैनल भी बनाया गया है। जिसमें वह स्कूल की गतिविधियों को अपलोड करती हैं। प्रतिभा सुमन किताब उनकी प्रकाशित हुई है।

ये हैं उनकी अन्य प्रेरणादायक गतिविधियां

  • उनके द्वारा मिडिल स्कूल गोड़ेला में प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थियों और गांव में निवासरत कोई भी विद्यार्थी जो किसी भी सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्र में कुछ भी उपलब्धि प्राप्त करते है, उसे उनके व्यक्तिगत सलाह और प्रयास से विगत छह वर्षों से “ग्राम गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।
  • उनके अथक प्रयास से विज्ञान विषय हेतु जनसहयोग प्राप्त कर शाला में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण किया गया है।
  • शाला में हेल्प डेस्क बनाया गया एवं कक्षाकक्ष के बाहर एक ब्लैकबोर्ड बनाया गया है। जिसमें बच्चे अपने मन से कुछ लिख कर अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त कर सकते हैं।
  • राज्य स्तरीय किलोल पत्रिका में स्वरचित कविता का प्रकाशन, जिला स्तरीय नवाचार पुस्तिका में नवाचार का प्रकाशन, राज्य स्तरीय मासिक पत्रिका में नवाचार को स्थान व सफलता की कहानी प्रकाशित हुई।
  • समय समय पर जरुरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान भी किया जाता है।
  • अपने बच्चों को चाक-किट में भी सहभागिता, राष्ट्रीय स्तर की चाक किट एप में शैक्षणिक विडियो को स्थान, जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड में सहभागिता, पढई तुहर दुआर सम्मान, इस्पायरिंग वूमेन अवार्ड, छत्तीसगढ़ शिक्षक सम्मान, अक्षय अलंकरण अवार्ड, एडुडर एप से सम्मान, राष्ट्रीय रत्न प्रतिभा सम्मान, कैलाश सत्यार्थी सम्मान, नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान, विश्व बंधुत्व सम्मान प्राप्त हुए हैं।
  • साहित्य के क्षेत्र में साहित्य सृजक सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, उनकी कविताओं का प्रकाशन पुस्तकों में भी किया गया।

You cannot copy content of this page