DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाला राम निषाद के नेतृत्व में बच्चों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बनाया है जीत का रिकॉर्ड

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/गुरूर। गुरुर ब्लाक के ग्राम डढ़ारी मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधानपाठक और योग प्रशिक्षक बालाराम निषाद की उपलब्धि बालोद जिले में विशेष योग गुरु के रूप में हैं। उन्होंने डढ़ारी,बासीन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चों को योग ओलंपियाड के लिए तैयार किया और उनके मार्गदर्शन में कई बच्चे नेशनल और इंटरनेशनल तक जा चुके हैं।

जिले से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक कई मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाने वाले योग प्रशिक्षक और इन बच्चों की टीम ने योग को बालोद जिले में एक नया मुकाम तक पहुंचाया है। शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल कूद, योग, व्यायाम, मार्च पास्ट, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस,इको क्लब, बाल कैबिनेट, सुविचार, व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति कौशल के माध्यम से बच्चों एवं शाला के सर्वांगीण विकास में तन मन धन से समर्पित बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाला राम निषाद अब प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढारी संकुल केन्द्र खुंदनी विकास खंड गुरुर जिला बालोद में पदस्थ हैं। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है। गिरना नहीं है, गिरकर संभलना ही जिंदगी है, रुकना तो मौत है, चलना ही जिंदगी है।…. वाली कहावत को चरितार्थ करने वाले शिक्षक के कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यरत संस्था से अब तक विभिन्न खेल कूद खो-खो कबड्डी एवं योग प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में, 50 बच्चों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एवं 15 बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में विकास खंड गुरुर जिला बालोद छत्तीसगढ़ एवं भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किया है।

साथ में शिक्षण अधिगम में भी चित्र चार्ट के माध्यम से बहुत ही सरल एवं स्पष्ट भाषा में उनके द्वारा शिक्षण अधिगम कराया जाता है।

You cannot copy content of this page