DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक शिक्षक ऐसे भी; शिक्षकों की हक की लड़ाई में उतरे हैं कई बार सड़क पर, निडर वक्ता और साहसी लीडर के रूप में है जितेंद्र शर्मा की पहचान

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर।व्याख्याता जितेंद्र शर्मा ख्यातिलब्ध एक निडर लीडर है, प्रभावी वक्ता, और उत्कृष्ठ मंच संचालक की भूमिका में भी वे नजर आते है। अपने शिक्षक साथियों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ भी हमेशा सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार रहते हैं। विभाग की विपरीत योजनाएं या आदेश जो शिक्षकों के हित में ना हो, उनका विरोध करने के लिए मुखरता से सामने आते हैं। उन्हें आप कई आंदोलन में देख सकते हैं। शिक्षकों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने और उनका समाधान करवाने में उनकी विशेष भूमिका रही है। जिले के साथ-साथ राज्य स्तर के शिक्षक संगठन के पदाधिकारी होने के नाते उनका दायित्व भी बड़ा होता है और सबको साथ लेकर चलते हुए सरकार के समक्ष शिक्षकों की बात को प्रमुखता से पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इस शिक्षक दिवस पर हम एक ऐसे निडर लीडर शिक्षक के बारे में बता रहे हैं जिनके प्रयासो से बालोद जिले में हायर सेकेंडरी स्कूल में पहला स्मार्ट क्लास शुरू हुआ था। बात कर रहे हैं गुरुर ब्लॉक के फागुनदाह हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ जितेंद्र शर्मा की, जो छग शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष भी हैं। शासकीय उ मा वि. फागुनदाह, गुरुर के व्याख्याता जितेंद्र शर्मा अपनी विशेष कार्यशैली और शिक्षण व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। व्याख्याता जितेंद्र शर्मा की ख्याति एक निडर लीडर, प्रभावी वक्ता, और उत्कृष्ठ मंच संचालक की भी है। उनके सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रयास से फागुनदाह का स्कूल जिला का सबसे उत्कृष्ट परिणाम देने वाले स्कूलों में गिना जाता है। इन्ही विशेष कार्य के लिए पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा स्कूल को सम्मानित किया जा चुका है। बच्चे प्रवीण्य सूची में भी आ चुके हैं। जिला का प्रथम हायर सेकेंडरी स्मार्ट क्लास की शुरुआत यही से हुई है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने, शिक्षा ज्योति टीम बनाकर तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा द्वारा 160 प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट क्लास हेतु जिला प्रशासन से संसाधन उपलब्ध कराने हेतु भी जितेंद्र शर्मा ने विशेष प्रयास किए। जल संरक्षण पर तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू से मिलकर प्रत्येक स्कूलों में सोखता निर्माण हेतु मिशन चलाने हेतु प्रयास करना,शुरुआत खुद के स्कूल से करना उनके सामाजिक कार्यों को भी बताते हैं। गरीब विद्यार्थियों को वे यथासंभव सहायता भी करते हैं। स्काउट का राज्य स्तरीय प्री ए एल टी स्काउट मास्टर प्रशिक्षक, पूर्व में जिला सचिव के पद पर रहते स्काउटिंग को बुलंदियों पर पहुंचाया है। जम्बूरी में उनका उल्लेखनीय स्थान है। अपने स्कूल तथा जिले में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। अन्य सामाजिक कार्य की बात करें तो पर्यावरण प्रेमी, रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भी उनकी सहभागिता रहती है। छात्र जीवन में भी नेत्र शिविर जैसे निःशुल्क आयोजन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें हैं।

You cannot copy content of this page