DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवाभावी शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं रूपेंद्र सिन्हा ,उनके प्रयास से बच्चे हॉकी में बेहतर मुकाम पा रहे

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। बालोद ब्लॉक के कन्या हाई स्कूल करहीभदर में पदस्थ शिक्षक रूपेन्द्र सिन्हा भारत स्काउट एवं गाइड्स विकासखंड बालोद के सचिव हैं। शिक्षा के साथ-साथ स्काउट गाइडिंग के क्षेत्र में वे बच्चों को सेवा के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लगातार विभिन्न शिविरों में उनका जाना होता है। छत्तीसगढ़ से बाहर वे कैंपिंग में जाते हैं और लोगों को ट्रेनिंग देते हैं। सेवाभावी शिक्षक के रूप में उनकी विशेष पहचान है। तो वही वे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में कोच की भूमिका भी निभाते हैं। ब्लड डोनेशन को लेकर भी वे हमेशा आगे रहते हैं। स्वयं रक्तदान करने के साथ दूसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

हॉकी संघ के भी हैं सदस्य

रूपेंद्र सिन्हा जिला हॉकी संघ के सदस्य भी हैं। बच्चों को वे हॉकी का प्रशिक्षण भी देते हैं। पिछले साल उनके विद्यालय से तीन छात्रों का छत्तीसगढ़ राज्य खेल अकादमी रायपुर में हॉकी खेल के लिए चयन भी हुआ था। वहीं इस साल भी एक बच्चा हॉकी खेल में साई के लिए चयनित हुआ है। हॉकी में ‘साई’ से मतलब भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India – SAI) है, जो भारत की सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल संस्था है और देश में खेलों के विकास, प्रचार-प्रसार तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है. SAI हॉकी जैसे विभिन्न खेलों में जूनियर और सब-जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हॉकी इंडिया के साथ मिलकर काम करती है, जिसमें हाई परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित करना और चयन ट्रायल आयोजित करना शामिल है. वहीं 2023-24 में एक छात्र तोषण ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रवीण्य सूची में आठवां स्थान दर्ज किया था।

इनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियां ये भी हैं:

1.व्यक्तित्व विकास, पर्वतारोहण एवं आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय स्तर के शिविर, कुर्सियांग दार्जिलिंग, कुल्लू, पंचमढ़ी म. प्र., गदपुरी हरियाणा और दिल्ली में बच्चों के साथ जिले से लीडरशिप 60 स्काउट गाइड बच्चे राज्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

2.अन्य स्काउटिंग गतिविधियां: साफ सफाई, सेवा, कोरोना काल में मास्क वितरण से लेकर, टीकाकरण जागरुकता तक तथा टीकाकरण केंद्रों में अपनी सेवा देकर जिला स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन।

3.प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ बालोद रहे।

4.शिक्षक के अधिकार व सम्मान के लिए कुशल संगठन कर्ता के रूप में शिक्षाकर्मी से लेकर शिक्षक तक के संघर्ष में जिला तथा प्रदेश स्तर पर नेतृत्व किए ।

5.डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड, क्रियात्मक शिक्षक गौरव सम्मान।

6.2016 में उनकी संस्था शासकीय कन्या हाई स्कूल करहीभदर को प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय का सम्मान मिला ।

  1. विभिन्न कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका भी निभाते हैं।
  2. प्रदेश स्तर पर सामाजिक और सांस्कृतिक मंचों में उन्हें उनके विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया है।

You cannot copy content of this page