DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुई जगतरा पीएम श्री स्कूल की प्रधान पाठक खेमलता ठाकुर

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025, बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा के हाथो श्रीफल, साल ,मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर श्रीमती खेमलता ठाकुर प्रधान पाठक पीएमश्री शास प्राथमिक शाला जगतरा विकासखंड व जिला बालोद उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस सफलता की कहानी को लेकर खेमलता ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जगतरा का जब से अस्तित्व में आया है तब से शाला के बच्चो ,पालकों व शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, पालक भी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसकी चाह में सभी अपने शाला में आकर समय-समय पर ज्ञान की बातें बताते रहते हैं ।शाला प्रांगण में लगे पेड़ पौधे शाला प्रबंधन समिति व बच्चों के ,पालको व मेरे व स्कूल स्टाफ के माध्यम से अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा वृक्षारोपण किया है। इससे आज इस प्रांगण को हरा भरा बनाए रखने में सफल हुए। एक पेड़ मां के नाम के तहत बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर 50 से अधिक पेड़ पौधे लगा चुके हैं।पेड़ों , पौधों की सुरक्षा के लिए हम सभी कर्तव्यनिष्ठ हैं। पीएम श्री विद्यालय हरित विद्यालय के नाम से जाना जाता है। जिसमें बच्चों के द्वारा ग्रीन क्लब का गठन किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री पोषण वाटिका के तहत लगी सब्जियो को मध्यान्ह भोजन में बनाया जाता है। जिस पर बड़ी सफलता मिली है। पोषण वाटिका में लगा आयुर्वेदिक जोन में हल्दी ,एलोवेरा ,आंवला , तुलसी , पत्थरचट्टा ,भोईलिग आदि पौधा लगाए है। पीएम श्री स्कूल जगतरा में बच्चों के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम बनाने में सराहनीय रहा है। जो कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान बना पाया है। बच्चों की मेहनत व रुचि देखने को मिलता है। प्रधान पाठक ख़ेमलता ठाकुर ने कहा इस प्रकार बच्चों का मेरे व शिक्षको के द्वारा बच्चों का जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी दिया जाता है । मेरे व शिक्षको के द्वारा पालकों से लगातार संपर्क कर प्रतिदिन शाला आने हेतु प्रेरित किया जाता है। समर कैंप का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से शाला स्तर में किया गया। जिला स्तर पर भी शाला के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। समय-समय पर शाला के सफल कार्य योजना की दिशा निर्देश हेतु कलेक्टर , जिला पंचायत सीईओ का आगमन होता रहा है। समर कैंप का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से शाला में किया गया जिला स्तर पर भी शाला के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। समय-समय पर शाला के सफल कार्य योजना की दिशा निर्देश हेतु कलेक्टर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण शाला में किया गया और कार्यों की सराहना सभी के द्वारा किया गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने सार्थक प्रयास किए हैं ।जिसमें आज हम , शिक्षक सफल हुए हैं । प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे पर, योग अभ्यास ,व्यायाम अभ्यास बच्चे स्वयं से करते हैं अपने पालकों को भी योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित करते हैं। गीत कविता , खेल-खेल व टी एल एम से शिक्षा देने का अथक प्रयास किया गया है व सफल हुए हैं। बच्चों के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन करने में हमारा विद्यालय सफल रहा है ।बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए हमारे द्वारा बच्चों को साप्ताहिक गतिविधि,मासिक गतिविधि, जयंती का, आयोजन किया जाता है।

ये हैं सम्मानित प्रधान पाठक खेमलता की उपलब्धियां

1, तत्कालीन कलेक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, शासकीय प्राथमिक शाला पाकुरभाट 2021-22 में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सराहना किया गया।

  1. जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कनौजे बालोद द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सराहना किया गया।
  2. .कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल बालोद द्वारा आकस्मिक निरीक्षण पर कक्षा आलोकन के दौरान् सराहना मार्च 2025 में किया गया।
  3. 2023-24 में बालोद विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहा।
  4. .इसी साल कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, अंगना म शिक्षा कार्यक्रम पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा की सराहना किया गया।

You cannot copy content of this page