DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त करने का निर्णय वरदान साबित होगा: किशोर कुमार

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।भारत सरकार ने 3 सितम्बर को सम्पूर्ण देशवासियों को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त करने का यह निर्णय न केवल बीमा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि भारत में बीमा जागरूकता और सुरक्षा कवच को भी अत्यधिक प्रोत्साहित करेगा। किशोर कुमार कराड़े Chief Life Insurance Advisor, TTT Chairman, रायपुर मंडल CWA. ने कहा कि अब तक हमारे देश में जीवन बीमा की लोकप्रियता अपेक्षाकृत कम रही है और 10% से भी कम नागरिक ही इससे जुड़ पाए थे। सरकार के इस दूरदर्शी कदम से निश्चय ही आने वाले दिनों में जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की पहुँच हर घर तक बढ़ेगी। विशेष रूप से यह निर्णय नवरात्रि (22 सितम्बर) और बंगाल की दुर्गा पूजा से पहले भारतीय समाज के लिए एक शुभ उपहार के समान है। यह हम सबके लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। CLIA वेलफेयर एसोसिएशन (CWA) भारत सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्रालय को हृदय की गहराइयों से बधाई और नमन अर्पित करता है।

You cannot copy content of this page