DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

8 साल से फरार धोखाधड़ी के स्थाई वारंटी सहित कुल 3 वारंटी को खड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीबी डिजिटल मीडिया। पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अं० चौकी वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी तामिली अभियान के तहत लंबे समय से फरार आरोपीगणो की पतासाजी कर खड़गांव के अपराध क्रमांक 21/2019 धारा 379, 34 भादवि के आरोपी अश्फाक अली पिता सुलेमान अली उम्र 42 साल निवासी हरनाबांधा भिलाई नगर दुर्ग को भिलाई दुर्ग से तथा अपराध क्रमांक 50/2019 धारा 363, 366, 376 भादवि तथा 4,5,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ चंदु नेताम पिता श्री बी बिरझुराम नेताम उम्र 30 साल हाल पता वाजरी थाना बनी जिला यवतमाल को वाजरी महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव दिनांक 01.09.2025 को निरुद्ध किया गया है। इसी तरह अपराध क्रमांक 27/2019 धारा 420, 34 भादवि के स्थायी वारंटी हसनुद्दीन खान उर्फ हर्ष साहू उर्फ अभिषेक उर्फ हसन पिता शेख कमरूददीन उम्र 38 साल निवासी बकलीटोला को थाना छुरिया क्षेत्र के ग्राम झालाटोला से अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर दिनांक 04.09.2025 को जिला जेल राजनांदगांव निरूद्ध किया गया ।

You cannot copy content of this page