DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब पर थाना खडगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

डीबी डिजिटल मीडिया। पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी वाय.पी.सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अति.पुलिस अधीक्षक, डी.सी पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खडगांव के नेतृत्व में खडगांव पुलिस व्दारा मामले में समुदायिक पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता अभियान नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। ग्राम घोटिया में कई वर्षों से स्वस्फूर्त शराब बंदी है किन्तु कई बार समझाइश के बावजूद ग्राम घोटिया निवासी आरोपी राधेश्याम तारम पिता स्व.श्री मंगल सिह तारम उम्र 52 साल द्वारा अवैध रूप से हाथ भटठी का कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा था। जिसे मुखबीर सूचना पर ग्राम वासियो के सहयोग से रेड कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 840 रूपये तथा 20 किलो भिंगा पास को जप्त कर आरोपी को रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर दिनांक 04.09.2025 को जिला जेल राजनांदगांव निरूद्ध किया गया है।

You cannot copy content of this page