DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर जनपद में हुआ दीदी के गोठ कार्यक्रम: सफल बिहान महिलाओं की प्रेरक कहानियों का रेडियो पर हुआ प्रसारण

जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने समूह की महिलाओं के साथ बैठकर सुनी दीदी के गोठ

गुरूर । ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने स्वच्छता समूह की महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की सफल कहानियों से प्रेरित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का शुभारंभ किया गया है। इसी कड़ी में गुरूर जनपद पंचायत सभाकक्ष में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर मेहनत और आत्मविश्वास से सफल और सशक्त स्व सहायता समूह की महिलाओं की कहानियां सुनाई गई, ताकि गांव की दूसरी महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ कर अपने जीवन को बेहतर बना सकें। इस बीच जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने नगर के विभिन्न स्व सहायता समूह, सफाई दीदी और बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठकर सभागार में दीदी के गोठ कार्यक्रम को सुना और महिलाओं को संबोधित भी की। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि बिहान योजना और लखपति दीदी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज महिलाएं अपने परिश्रम और संकल्प से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही है बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान नारायणपुर और दरभा ब्लॉक के महिला समूह के कार्यों के बारे में बताया गया कि कैसे वे आत्मनिर्भर बन रही है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ उमेश रात्रे , सहित जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page