DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला भाजयुमो ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, पीएम और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़का विरोध

बालोद।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद देशभर में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बालोद जिला भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने में भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतरी है।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बालोद जिला मुख्यालय के जयस्तम्भ चौक पर बरसते पानी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाल ही में बिहार में आयोजित एक जनसभा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी को लेकर भाजपा ने विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया।

बिहार की घटना से भड़की भाजयुमो

भाजयुमो नेताओं ने बताया कि बिहार में राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और उनकी मां के लिए जिस तरह की टिप्पणी की गई, वह अत्यंत आपत्तिजनक और असहनीय है। भाजपा का कहना है कि मंच से इस तरह की बातें करना न केवल भारतीय संस्कृति और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सर्वोच्च पद पर हैं और उनकी मां के लिए अपमानजनक टिप्पणी करना पूरे देश की जनता का अपमान है।
भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने इस टिप्पणी का विरोध नहीं किया और न ही मंच से बोलने वालों को रोका, जिससे यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी अमर्यादित राजनीति का समर्थन कर रही है।

जय स्तम्भ चौक पर हुआ पुतला दहन

जिले के जय स्तम्भ चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार अध्यक्ष आदित्य पिपरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। राहुल गांधी मुर्दाबाद और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों से पूरा चौक गूंज उठा। पुतला दहन के समय भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। यदि राहुल गांधी खुद इस घटना की निंदा करते और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते, तो शायद स्थिति इतनी न बढ़ती। लेकिन कांग्रेस का रवैया दर्शाता है कि वह केवल राजनीति करने में व्यस्त है और उसे जनता की भावनाओं की परवाह नहीं है।

भाजपा नेताओं ने दी चेतावनी

पुतला दहन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां की जाती हैं, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर और भी कड़ा विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता यज्ञद्द्त शर्मा, कृष्णकांत पंवार, प्रेम साहू, सुरेंद्र देशमुख, शरद ठाकुर,रिंकू शर्मा,निशा योगी, अमित चोपड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे सहित. संजय साहू, एकांत पवार,अनूप देशमुख, आशीष साहू, ढालेंद सर्वा,पंकज चौधरी, कौशल कुमार, नरेंद्र साहू,लवण साहू,मुकेश साहू,राजेंद साहू,अमन ,रविंद, श्रीकांत वर्मा,मितेश साहू, नेम सिंह, खेमलाल,रौनक कत्याल, विक्रम लालवानी,पार्थ साहू, संजय, देवेंद्र,दिनेश्वर ,दिनेश्वर मिश्रा, मेघनाथ मिश्रम,राहुल साहू,कमल बजाज,मुकेश सोनबर, चिंता निषाद,आशुतोष कौशिक, जीत यदु , पुष्कर देशमुख, लुमेश साहू, पौसल्य ठाकुर, गौतम बाजाज, हैप्पी कौशिक,आदि भेड़िया,धनंजय साहू ,जीतू निर्मलकर,रजत जैन ,जागेश्वर ढीमर,राहुल सोनी,खम्भन साहू, शंकित सांखला,अवनीत भाटिया,यश जैन, चंदेश जैन, प्रवीण सराडा, आजेंद साहू ,रवि साहू ,प्रमोद सिंह, नागेश्वर सलाम,खेमलाल, और अन्य युवा मोर्चा ओर भाजपा के सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page