चीरचारी में टीना शेड निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन



गुरूर। संजारी बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीरचारी में टीना शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने समस्त ग्रामवासी को गणेश उत्सव पर्व एवं नवीन शेड निर्माण की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समय के टीना शेड निर्माण से ग्राम में होने वाले सांस्कृतिक,सामाजिक कार्यक्रम के लिए सुविधा प्रदान होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू , यशवंतपुरी गोस्वामी जोन अध्यक्ष,भूषण आंधिया सेक्टर अध्यक्ष, दुर्गू राम सिन्हा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शादिक अली महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि, हेमलता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए। उक्त जानकारी शिवम कुरैटी
मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर ने दी।

You cannot copy content of this page