DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी (ख) में अमर शहीद दुर्वासालाल निषाद की शहादत समारोह 4 सिंतम्बर को

बालोद/अंडा। शहादत समारोह अमर शहीद दुर्वासालाल निषाद अत्यन्त गौरव का विषय है कि अमर सपूत दुर्वासा लाल निषाद ने कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण उत्सर्ग किये, जिसकी स्मृति में 25 वां शहादत दिवस समारोह आयोजित है अमर शहीद के सम्मानार्थ समारोह के अतिथिगण मुख्य अतिथि – विधायक अहिवारा क्षेत्र डोमन लाल कोर्सेवाडा थे। अध्यक्षता – सरपंच ग्राम पंचायत देवरी ख कुसुम प्रमोद देशमुख ने की। विशिष्ट अतिथि – विधायक गुण्डरदेही क्षेत्र कुंवर सिंह निषाद, विशिष्ट अतिथि – अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक गुण्डरदेही क्षेत्र बिरेंद्र साहू, अध्यक्ष सं . पु . सै कल्याण संघ, भिलाई दुर्ग एम. के. राठी, सदस्य जिला पंचायत बालोद कांति सोनेश्वरी, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर, अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद चेमन देशमुख, अध्यक्ष भाजपा मंडल ओटेबंध कुलदीप साहू, अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिसर बालोद नंदकिशोर साहू, संरक्षक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ पवन निषाद , अध्यक्ष छ. ग. आर्मी फाउंडेशन दुर्ग हरप्रीत सिंह, अध्यक्ष निषाद समाज जिला बालोद राजेन्द्र निषाद, अध्यक्ष निषाद समाज जिला दुर्ग डॉ धनश्याम निषाद, पूर्व अध्यक्ष निषाद समाज जिला दुर्ग एवं साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर मौजूद थे। शहीद के गौरवगान एवं मातृभूमि के सम्मानार्थ समारोह में आने की अपील की गई है। अमर शहीद दुर्वासालाल निषाद के पिता मुन्नीलाल निषाद एवं माता बोधनी बाई निषाद देवरी ख साथ में उपस्थित शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम वितरण दिनांक 4 सितंबर 2025 दिन गुरुवार स्थान – देवरी ख जिला – बालोद होगा। जिसमें प्रातः 8.00 बजे शांति पाठ, श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे अतिथि आगमन, गॉड ऑफ ऑर्नर शहीद के परिजनों का अभिनंदन मेघावी छात्र सम्मान, शिक्षक सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान पिता मुन्नीलाल निषाद एवं माता बोधनी बाई निषाद देवरी ख प्रेषक सरपंच एवं पंचगण समस्त ग्रामवासी देवरी ख उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शहीद के पिता जी मुन्नी लाल निषाद ने दी।

You cannot copy content of this page