बाल कृष्ण उत्सव समिति तुमडीकसा के तत्वाधान में हुआ लोक लहर की प्रस्तुति



बालोद। बालोद से 40 किलोमीटर. दूर डौण्डी लोहारा विकास खंड के दुर वनांचल तुमडीकसा ग्राम पंचायत के तुमडीकसा में भगवान गजानंद स्वामी जी की दरबार में लोक लहर ग्राम मूंगाडीह की अनुपम प्रस्तुति हुई। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ग्राम पंचायत तुमडीकसा के सरपंच श्री परमेस्वर खरे थे। अध्यक्षता श्री योगेश कोलियारे ने की।

विशेष अतिथि ग्राम पटेल महेंद्र नेताम,भगत राम बेल्सर, विजय सिन्हा रामदयाल, कोलियारे, लोकेश कुमार रावटे, नोहर सिन्हा, मारुति मेश्राम, ईच्छा राम सिन्हा प्रीतराम सोरी, तुलसीराम, दिलीप मंडावी थे। सभी अतिथियों के द्वारा भगवान गणेश और सरस्वती के पूजनवंदन के बाद अतिथि स्वागत किया गया। तत्पचात स्वागत उत्बोधन करते हुए बाल कृष्ण उत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश कोलियारे ने बताया कि लोक लहर की यह कार्यक्रम वैसे तो प्रति वर्ष की तरह कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजन होना था लेकिन बहुत बारिश होने के कारण नही हो पाया जिसे आज करना पड़ा है। ग्राम पटेल महेंद नेताम ने दर्शक दीर्घा से कहा की आज लोक लहर के कलाकार आज हमारे गॉव मे मूंगा बाटे बर आये हे तो मे तो अपन संग झोला ले के आये हो ता आपो मन मूंग लेजाए बर का लाहो हो …की हँसी ठिठोली करते हुए अपनी गॉव के कलामंच की मांग रखते हुए अपनी बात समाप्त किया। इसी क्रम में विशेष अतिथि लोकेश रावटे लमती ने बाल कृष्ण उत्सव समिति के सभी नवयुवक साथियों की सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए हौसला बुलंद करते हुए गांव के बड़े बुजुर्गो को भी इसका श्रेय देते हुए कहा कि इसी प्रकार से हमेशा कार्यक्रम की आयोजन होता रहे। अंतिम उद्बोधन ग्राम पंचायत के सरपँच परमेस्वर खरे करते हुए ग्राम पटेल के द्वारा कला मंच की मांग को आने वाले वर्षो मे पूर्ण करने की बात कहते हुए गणेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त किया । कार्यक्रम के सफल संचालन करते हुए उद्घोषाक धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा शिक्षक ,बाल कृष्ण उत्सव समिति के सदस्य दुर्गेश सिन्हा,रेखराम सिन्हा, देवेंद्र बेल्सर, भोलाराम, लुमेष सहारे, चुम्मन नेताम्, दुष्यंत रावटे लालसाय सारी, सेवंत, ऋषिराज सिन्हा, ओमेश कोलियारे, ताम्रज नेताम, देवनारायान, तेजस्वर सिन्हा एवं सभी ग्रामवासी इस कार्यक्रम का रातभर मजे लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page