DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेकवाडीह में युवा समिति बड़ा चौक के पास भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित

गुरुर । इन दिनों नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश उत्सव की धूम है ।जहां भगवान गणेश जी जगह-जगह छोटे बड़े स्वरूपों में विराजमान हुए हैं, जहां प्रतिदिन सुबह शाम भक्त भक्ति में डूबे हुए हैं। ग्राम ठेकवाडीह में युवा समिति बड़ा चौक के पास भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है। जहां प्रतिदिन सुबह शाम आरती संध्या भजन की जा रही है। समिति के सदस्य ने बताया कि यह 16 वां वर्ष है जहां समिति द्वारा प्रतिवर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। समिति के सदस्य चेतन साहू, चुलेद्र साहू, दीपेश कुमार सेन ,सुमन साहू, रुपू कुमार, अनिल मरकाम, तन्मय कुमार, त्रणव कुमार, भावना साहू ,बबली साहू, आकांक्षा सेन, जानू साहू , अंशु साहू, होशांक साहू सहित सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।

You cannot copy content of this page