DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केवल्य पटेल का जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु हुआ चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ

डौंडीलोहारा। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा के मेधावी छात्र केवल्य पटेल ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं ग्रामवासी अत्यंत गौरवान्वित हैं। प्रधानपाठक श्री राजेश लारेंद्र ने कहा कि केवल्य की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि केवल्य ने नियमित अध्ययन के साथ-साथ मोबाइल का सदुपयोग करते हुए ऑनलाइन तैयारी भी की। डिजिटल माध्यम से प्राप्त ज्ञान और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उसकी पढ़ाई को और मजबूत बनाया। विशेष उल्लेखनीय है कि केवल्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में कब बुलबुल अंतर्गत ‘बेस्ट कब’ के रूप में भी चयनित हो चुका है, जिससे उसकी सर्वांगीण प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता स्पष्ट होती है। इस अवसर पर शिक्षक छगन बंसोर, अल्का खरे, खिलेश्वरी साहू, चंद्रकला ठाकुर, डोमेंद्र साहू, नरोत्तम जांगड़े, चित्रलेखा साहू एवं हेमलता साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इनके पिता श्री श्रवण पटेल शासकीय शिक्षक है। सभी ने माना कि केवल्य का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि यदि तकनीक का सही उपयोग किया जाए तो ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। विद्यालय परिवार ने यह भी बताया कि यह सफलता अभिभावकों के सहयोग और छात्र की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। विद्यालय ने आशा व्यक्त की है कि केवल्य पटेल भविष्य में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, ग्राम एवं जिले का नाम रोशन करेगा।

You cannot copy content of this page