DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर में पूनम चंद गुप्ता बने विधि विषय में पी.एच.डी . की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले विद्यार्थी

बालोद । पूनम चंद गुप्ता आत्मज श्री ओमप्रकाश गुप्ता को विधि विषय में डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय करगी रोड कोटा बिलासपुर के द्वारा पी एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई । उन्होंने अपना शोध प्रबंध शीर्षक ” अनुसूचित जनजातियों के अधिकार संरक्षण में विधियों की भूमिका ( भूमि अधिकार संरक्षण विधियों के विशेष सन्दर्भ में ) ” डॉ. आर.पी.चौधरी संकायाध्यक्ष विधि संकाय डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय करगी रोड कोटा बिलासपुर एवं डॉ. जैनेन्द्र कुमार पटेल सहायक प्राध्यापक विधि शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद, के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न किया । इनके इस उपलब्धि के लिए परिवार के सदस्यों के साथ साथ मित्रगणों ने भी प्रसन्नता अभिव्यक्त किया है। बालोद शहर में श्री पूनम चंद गुप्ता विधि विषय में पी.एच.डी . की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले विद्यार्थी हैं।

You cannot copy content of this page