राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 01 सितम्बर से

बालोद। राज्य में शिक्षित बेरोजगारों को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर 09 तथा 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें शामिल होने के लिए सत्र 2022,2023, 2024 तथा 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थी रोजगार कार्यालय के वेबसाइट पर अपना पंजीयन कर सकते हैं, या पंजीयन हेतु नजदीकी शासकीय आईटीआई में 01 सितम्बर 2025 से सम्पर्क कर सकते हैं। जिसमें आप सभी अपने शैक्षणिक दस्तावेज आधार कार्ड रोजगार पंजीयन तथा दो फोटो लेकर उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय जिला बालोद में सम्पर्क कर सकते हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में प्रशिक्षण अधिकारी श्री वरुण कुमार साहू 99934 48664, शासकीय आईटीआई सुरेगांव प्रशिक्षण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार यादव तथा शासकीय आईटीआई गुण्डरदेही में प्रशिक्षण अधिकारी श्री मोहित कुमार साहू 9424262514 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page