DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यमराज बन कर आई ट्रक, पिता-पुत्री की ले ली जान..

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा से राजनांदगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम अछोली के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई । दरअसल में एक पिता अपने बाइक पर अपनी बेटी के साथ देवरी की ओर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें चपेट में लिया । घटना में मौके पर पिता की मौत हुई तो वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया।मृतक पिता कोंडे निवासी सुरेंद्र कुमार नेताम था जो अपनी बेटी के साथ

मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी -24 N-3640 जा रहा था,तभी अछोली स्कूल के पास ही ट्रक और मोटरसाइकिल की भिडंत से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ।एवं मोटरसाइकिल चालाक सुरेन्द्र कुमार नेताम की घटना स्थल में ही मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बेटी को भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक सुरेंद्र कुमार नेताम धोबेदण्ड पंचायत के ग्राम कोंडे का रहने वाला था। जिसका ससुराल डौंडीलोहारा के आसपास है।

You cannot copy content of this page