छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत महतारी मेगा हेल्थ कैंप” का हुआ आयोजन



बालोद/गुण्डरदेही। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ. ग.) के तत्वाधान में “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 महतारी मेगा हेल्थ कैंप” का आयोजन में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुवंर सिंह निषाद व श्रीमती दंतेश्वरी निषाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। महतारी मेगा हेल्थ कैंप में विकास खंड गुण्डरदेही के विभिन्न ग्रामों से आए हुए महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें महिलाओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन,नेत्र एवं दंत जांच एवं स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। विशेष आवश्यकता वाले महिलाओं का एक्सरा, सोनोग्राफी भी करवाया गया। बुजुर्ग महिलाओं को उनके आवश्यकता अनुसार विटामिन का सिरप, आयरन, कैल्शिया का दवाई भी दिया गया। इस दौरान विधायक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि सभी माताएं बहने अपने स्वास्थ का बेहतर ध्यान रखे। स्वस्थ महिला अपने परिवार को स्वस्थ रखने और पालन पोषण का काम करती है अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।

समय समय पर स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर लेती रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अवश्य ले, सभी माताएं अपने एवं अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, लिखन निषाद , सलीम खान , हेमलता देशलहरे महिला एवं बाल विकास विभाग समिति सभापति , संध्या मनोज खरे महिला एवं बाल विकास विभाग समिति सदस्य, समीर पाण्डे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद, प्रतिमा ठाकरे झा एसडीएम गुण्डरदेही, गजानन साहू बाल संरक्षण अधिकारी जिला बालोद , खलेश्वरी नेताम परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना गुण्डरदेही एवं समस्त पर्यवेक्षक व जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page