DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

NHM के हड़ताली कर्मचारी रायपुर में डटे, स्वास्थ्य मंत्री पर लगाया आरोप, कर रहे सिर्फ कोरी बात

बालोद ।छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। NHM के हड़ताली कर्मचारी रायपुर में अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांग के लिए गए हैं। जिसमें बालोद जिले के लगभग 500 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों से वादा खिलाफ कर रही है । वहीं स्वास्थ्य मंत्री जी का कहना है कि इनकी 5 मांगे मान ली गई है जिसमें कर्मचारियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया है । संघ ने इस पर कहा है कि अगर मांग मान ली गई है तो आदेश क्यों नहीं दिखाते है और जो मांग केंद्र स्तर की है उसके लिए क्या कार्यवाही हुई है उसका कार्यवाही विवरण क्यों नहीं सार्वजनिक करते । साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस वार्ता में दूसरे राज्य की नीति का अध्ययन करने की बात कही। तो संघ का कहना है कि दूसरे राज्य का अध्ययन करने के लिए नोटशीट क्यों नहीं शुरू कर रहे है। आज डिजिटल युग है मध्य प्रदेश और राजस्थान की नीति का अध्ययन करने और वहां का आदेश क्यों नहीं मंगवाए। इसके लिए भी समय सीमा तय कर कार्यवाही करे। परंतु आज दिनांक तक कुछ नहीं किया गया। केवल कोरी बात हो रही है और शासन स्तर से कोई पहल नहीं की जा रही है । मांगो के सम्बन्ध में पूर्व में संघ ने 160 से ज्यादा बार अपनी मांगों को शासन स्तर पर सभी प्रमुख व्यक्ति को दिया है। आज जो आमजन को परेशानी हो रही है वह केवल शासन के कारण ही हो रही है। कर्मचारी रोज रोज कुछ नए ढंग से हड़ताल कर रहे है कर्मचारियों द्वारा “मोदी की गारंटी” खोजने रायपुर गए है,

जिसमें कर्मचारियों द्वारा पैंपलेट छपवाया गया और जगह जगह बाटा जा रहा है। जिसे मोदी की गारंटी खोज अभियान का नाम दिया गया है। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, सदस्य सूर्यकांत साहू, रूपेश ठाकुर,धनेश कुमार,हेमंत ,मिथलेश,राहुल ,राहुल ,पोषण,ऋतु, दिव्या, कल्याणी, रविकांत,बिना,सुमन,राजेश, चैत राम,दिनेश्वरी,पायल, सरस्वती ,तुलसी साहू, सूर्यकला,डिंपल , देवकी, मेघारानी ,विकाश , ख़ेमलता ,सादिया बानो,विनोद विश्वनाथ,झरना, जगेंद्र, मोहित,सविता साहू, किशोर, सुभाष, सोनल, अर्चना और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page