DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एसएससीआई के तहत किया जाएगा सुरक्षा गार्ड पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन

बालोद।पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर द्वारा एसएससीआई सिक्यूरिटी स्कील काउंसिल इंडिया लिमिटेड की ओर से आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत सुरक्षा गार्ड में स्थाई रोजगार देने जिले के विभिन्न स्थानों पर सितंबर माह में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन थाना गुण्डरदेही में 02 सिंतबर, थाना परिसर अर्जुंदा में 03 सितंबर, थाना परिसर बालोद में 04 सिंतबर, थाना परिसर डौण्डीलोहारा में 06 सितंबर, थाना देवरी में 08 सितंबर, थाना परिसर मंगुचवा में 09 सितंबर, चैकी पिनकापार में 10 सितंबर, थाना सुरेगांव में 11 सितंबर, थाना पुरूर में 12 सितंबर, थाना गुरूर में 13 सितंबर तथा थाना रनचिरई में 15 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

You cannot copy content of this page