DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर में व्याप्त स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। गुरुवार को बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बालोद जिले की सीमा पुरूर में आगमन के दौरान गुरूर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने उनका स्वागत सम्मान किया। साथ ही गुरूर नगर में स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें उन्होंने मांग की है कि नगर पंचायत गुरुर में निर्मित चीर घर लगभग 20 से 25 वर्षों पुरानी है, जो वर्तमान में जर्जर हो चूका है। नवनिर्मित चीर घर निर्माण कार्य हेतु राशि 35 लाख की स्वीकृति प्रदान की जाए। नगर पंचायत गुरुर क्षेत्र अंतर्गत एक भी शव वाहन नही होने से आम जनता को असुविधा होती है एवं निजी वाहनों से शव को ले जाया जाता है। शव वाहन प्रदान किया जाए। नगर पंचायत गुरुर क्षेत्र अंतर्गत एक भी शव फिजर नही होने से आम जनता को असुविधा होती है अतः शव फिजर प्रदाय की जाए।

You cannot copy content of this page