DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप मेश्राम ने किया मां के नाम पौधारोपण, विद्यालय में दिए 12 हैंगिंग गमले

बालोद। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंडीलोहारा में वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप मेश्राम ने पौधारोपण किया। शासन के महती योजना “एक पेड़ मां के नाम” का पालन करते हुए, मेश्राम सर द्वारा दो अशोक के और एक बेला युक्त पौधे का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विद्यालय को 12 हैंगिंग गमले प्रदान किया। साथ ही उसमें बेल युक्त पौधे तथा पुष्प युक्त पौधे भी दिए, जिससे विद्यालय की सुंदरता का विकास किया जाए। उनके इस कार्य से प्रभावित होकर कई बच्चों द्वारा अपने घरों से विभिन्न प्रकार के सजावटी फूलों और पत्तों का रोपण भी क्यारी में किया गया । इस अवसर पर श्री एल के ठाकुर और आर एन योगी द्वारा भी चंपा और नीम के पौधों का रोपण किया गया। व्यायाम शिक्षक सौरभ शर्मा द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय के क्यारियों को जाली तार से सुरक्षा घेरा करवाया। उक्त गतिविधियों में एनुका शार्वा,डुप्ले साहू,कपिल पटेल, हेमंत साहू आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page