DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंद सेना ने की कलेक्टर से अनोखी मांग, कहा: सड़क पर गौ माता को छोड़ने वाले लोगों को करें सरकारी योजनाओं से वंचित…

बालोद। बालोद कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी सहित उनके साथियों ने कलेक्टर के नाम से एक अनोखा आवेदन दिया है। जिसमें मांग की गई कि मवेशियों को रास्ते में छोड़ने वाले, घर में नहीं रखने वाले गो पालको को सभी सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाए। आवेदन में मांग किया गया कि गो पालको द्वारा अपनी गांव पशुधन, मवेशियों को रास्ते में छोड़ दिया जाता है। जिससे बालोद जिले में दुर्घटना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जो गो पालक अपने मवेशियों को घर में नहीं रख रहे हैं ऐसे गो पालको को सभी सरकारी योजना जैसे राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिक कार्ड, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान भारत जैसी सभी सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाए ताकि गो पालको को अपनी गलती का एहसास हो और अपने मवेशियों को घर में रखने और खुले में ना छोड़ने हेतु मजबूर हो। जिससे सड़क दुर्घटना पर अंकुश लग सके। आवेदन देने वालों में छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ,मां कामधेनु जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिह क्षत्रिय ,हिंद सेना युवा प्रदेश महामंत्री राहुल उपाध्याय ,हिंद सेना युवा शहर अध्यक्ष युवराज नेताम सहित अन्य हिन्द सैनिक मौजूद थे।

You cannot copy content of this page