DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगा पड़ा युवक को बुलेट में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाना, राजहरा पुलिस ने 5900 रुपए का काटा चालान

बालोद । बालोद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में राजहरा थाना निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढंग से बाईक चलाने वालो पर कार्यवाही जारी है। इसी के चलते मंगलवार की बीएसपी हॉस्पिटल के पास निवासी हिमांशु सिंह के विरूद्व धारा 182 (के) 4, 119(2)/177, 108(2)/177,50/2 177मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5900 रुपये का चालानी कार्यवाही की गई है। शहर में ऐसे और भी नवयुवक है, जिनके खिलाफ लगातार नगरवासियों द्वारा शिकायत की जा रही है। मॉडीफाइड गाड़ियों में तेज आवाज साइलेंसर लगाकर शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही राजहरा पुलिस के द्वारा की गई है।

You cannot copy content of this page