शिवसेना का गौ वंश संरक्षण हेतु चलाया गया महा हस्ताक्षर अभियान लोहारा में



डौंडीलोहारा । शिवसेना का गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान एक प्रदेश व्यापी आंदोलन विगत एक माह पूर्व से राज्य भर में चलाया जा रहा है। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार द्वारा 3 जुलाई 2025 को प्रदेश कार्यालय रायपुर से इसका आगाज़ किया गया था। बालोद जिला में जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में यह अभियान यहां शहर शहर गाँव गांव तक फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डौंडीलोहारा के बाजार चौक में शिवसेना ने स्टॉल लगाकर गौ वंश संरक्षण हेतु अपार जन समर्थन हासिल किया। इस दौरान शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष तिवारी, प्रदेश कामगार सेना उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार बालोद जिला संगठन के नेता जयप्रकाश चंद्राकर, बालाराम साहू,ललित कुमार रावत, रोशन ढीमर, हेमंत भुयार्य ,मनीष शर्मा आदि शिवसैनिक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि हमारे इस अभियान ने प्रदेश की विष्णु देव सरकार से गौ वंश के लिए गौ धाम का निर्माण,गौ धाम में कलेक्टर दर पर चरवाहे की नियुक्ति किया जाना सहित अनेक मांग मान ली गई है परन्तु जब तक गौ वंश पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते,गाय को राज्य माता का दर्जा नहीं दिया जाता शिवसेना का आंदोलन जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page