DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने की पहल, डुंडेरा और सिकोसा में सपोर्ट मार्केट डेवलपमेंट पर कार्यशाला आयोजित

RAMP योजना के तहत महिला एवं पुरुष उद्यमियों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स की दी गई जानकारी

बालोद। केंद्र सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत CSIDC छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन एवं चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बालोद जिले के डुंडेरा एवं सिकोसा में सपोर्ट मार्केट डेवलपमेंट कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं पुरुष उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों तथा महिला संचालित MSMEs को बाजार से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का आयोजन संगम संकुल स्तरीय संगठन क्लस्टर डुंडेरा तथा प्रगति महिला स्तरीय संगठन सिकोसा में किया गया। इसमें जिला पंचायत बालोद के एनआरएलएम प्रमुख नितेश साहू तथा जनपद पंचायत गुंडरदेही के बीपीएम एवं एफपीओ अमित कुमार सिन्हा का विशेष सहयोग रहा।

महिला उद्यमिता को मिलेगा नया मंच

कार्यशाला में बताया गया कि महिला उद्यमिता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का भी प्रभावी जरिया है। सपोर्ट मार्केट डेवलपमेंट कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं पुरुष उद्यमियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान की जाएगी।

ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाजार विकास सहायता योजनाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और मेलों में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन, B2B एवं B2C मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा विभिन्न सरकारी अनुदान एवं सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों ने बताया उपयोगी और प्रेरणादायक

कार्यक्रम में शामिल महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्रीमती प्रकृति गौतम, जिला समन्वयक मोहिनीश साहू एवं तुलेश्वर सार्वा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उद्यमी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page