DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई, 1900 रुपये का वसूला गया जुर्माना

नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मुहिम, मथाई चौक से बस स्टैंड तक चला अभियान

डौंडी, 30 मई 2026। नगर पंचायत डौंडी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मथाई चौक से बस स्टैंड तक निरीक्षण किया गया।

अव्यवस्थित वाहनों पर चला चालानी अभियान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) संतोष देवांगन के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए गए वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विभिन्न वाहन मालिकों से कुल 1900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की समझाइश भी दी गई।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर प्रशासन का फोकस

नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अभियान के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विक्की जायसवाल, डौंडी

You cannot copy content of this page