DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के मुस्लिम कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल बनवाने भाजपा नेता राकेश यादव ने मंत्री को भेजा पत्र

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं संजारी बालोद के जनसेवक राकेश यादव ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को मांग पत्र लिखकर बालोद जिले के बालोद, गुंडरदेही, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा के मुस्लिम कब्रिस्तान में अहाता निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की है। मांग पत्र के संदर्भ में भाजपा नेता राकेश यादव ने बताया कि लगातार मुस्लिम समुदाय के लोग गत कई वर्षों से अपने कब्रिस्तान में अहाता निर्माण की मांग कर रहे हैं। कब्रिस्तान में सर्वसुविधा युक्त अहाता निर्माण होने से उनकी जमीन भी सुरक्षित रहेगी एवं असामाजिक तत्त्व के लोगो का आना जाना भी बंद होगा। लगातार मुस्लिम समाज की मांग पर उनके द्वारा मंत्री रामविचार नेताम से अहाता निर्माण हेतु राशि स्वीकृति की मांग की गई है।

You cannot copy content of this page