बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के मुख्य आयुक्त राकेश यादव , जिला मुख्य आयुक्त स्काउट पी सी मरकले (Deo) ,एवं श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा (SDM ) ,सहायक जिला आयुक्त नवीन यादव (Beo),जिला सचिव के एल गजेन्द्र, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती प्रेमलता चन्द्राकर ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट नेमसिंग साहू के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन शा पूर्व माध्यमिक शाला बघमरा विकासखण्ड गुंडरदेही जिला -बालोद में किया गया। जिसमे स्काउट -45,गाइड -40, रोवर-17,रेंजर-18 कुल 120 एवं 25 प्रभारी ने भाग लिया। इस शिविर में बच्चो को स्काउटिंग के आधारभूत तत्व , आन्दोलन की जानकारी, नियम,प्रतिज्ञा,सेल्यूट,चिन्ह,प्रार्थना, ,झंडा गीत, प्रथम सोपान से तृतीय सोपान तक के पाठ्यक्रम ,निपुण के पाठ्यक्रम , विभिन्न प्रकार की गांठे,विभिन्न प्रकार के लेसिंग,ध्वजारोहण,आग के प्रकार,अनुमान लगाना,मानचित्र, दिशा का ज्ञान,टेंट लगाना,गेजेट्स बनाना ,बी पी 6,सूर्य नमस्कार, दक्षता पदक एवं लॉक बुक बनाने संबंधी जानकारी,विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन तीन दिवसीय शिविर में किया गया। अंतिम दिवस जांच परीक्षा के पश्चात बच्चो ने टोली के अनुसार सुंदर टेंट बनाया जिसने अतिथियों का मन मोह लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव तथा सहा विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू , अजय कुमार चौधरी प्राचार्य शा उ मा विद्यालय गुण्डरदेही के द्वारा राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र सत्र 2023-24 एवं 2024-25 कुल 100 बच्चो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। समापन समारोह में नवीन यादव (Beo) ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउटिंग एक अभिन्न अंग है तथा प्रशिक्षित बच्चे आगे चलकर देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदन देकर अपने माता पिता एवं सभी का नाम रोशन करेंगे। इस शिविर के शिविर संचालक भुवन लाल सिन्हा (DTC), सहा शिविर संचालक गाइडर – श्रीमती मधुमाला कौशल (जिला संयुक्त सचिव),सुश्री लिली पुष्पा एक्का (विकासखंड संयुक्त सचिव) , दीपा साहू (विकासखंड आयुक्त गाइड) , किरण ठाकुर , डिम्पल साहू , नारायणी जगत, तारा महेश्वरी , पुष्प लता यादव , ललिता सिंह,सहा शिविर संचालक स्काउटर चन्द्रशेखर दिल्लीवार (विकासखंड सचिव) , अजय कुमार ठाकुर , हेमलाल साहू , मकसुदन यादव , ढालसिंग ठाकुर , सुमन तिवारी, विक्की साहू, टिकाराम गेंदले , अखिलेश ठाकुर , तामेश्वर गायकवाड़, डेविड गायकवाड,श्री मानिकपुरी, दिलीप सिन्हा, राजकुमार देवांगन,श्री टंडन , श्री मंडले, विकासखंड कार्यालय लिपिक श्री बंजारे की उपस्तिथि रही। इस कार्यक्रम में शा उ मा विद्यालय गुण्डरदेही के 12 सर्विस गाइड और शास प्राथमिक शाला /शास पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नवीन यादव (Beo), खेमराज साहू (Abeo), श्रद्धा ठाकुर (Abeo) ने शुभकामनाये दी।
जिला स्तरीय तृतीय सोपान /निपुण प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन विकासखण्ड गुण्डरदेही द्वारा संपन्न
