DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन

बालोद/ गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बच्चों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। शाला में पढ़ने वाले बालिकाओं ने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर आशीष लिया। शाला के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि रक्षा बंधन त्यौहार का महत्व बताने तथा भाईयों का अपनी बहनों के प्रति कर्तव्य को बताने के उद्देश्य से शाला में राखी त्यौहार के एक दिन पूर्व मनाया गया। भूमिका , मोलिना , रागिनी , महिमा ने आरती उतारकर अपने भाईयों के कलाई में राखी बांधी। जतिन कुमार , रोहन तथा दक्ष कुमार ने बहनों को उपहार भेंट किया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक सिन्धू राम साहू , डामिन सेन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page